उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक : जीएसटी घटने पर सभी व्यापारी मना रहे उत्सव

  • स्वदेशी अपनाकर अर्थव्यवस्था होगी मजबूत, राजधानी के जनपथ मार्केट में व्यापारियों से किया संवाद

Lucknow : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज राजधानी लखनऊ स्थित जनपथ मार्केट में भ्रमण कर व्यापारीगणों से संवाद किया। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी घटाने पर सभी व्यापारी इस अवसर को जीएसटी उत्सव के रूप में मना रहे हैं।

जिसके क्रम में उप मुख्यमंत्री ने भी उनके उत्सव में शामिल होकर उनकी खुशी साझा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी की दरें घटा कर केंद्र सरकार ने सभी देशवासियों को एक अनमोल उपहार दिया है। जीएसटी घटने से बाजार की कई आवश्यक वस्तुएं सस्ती हुई हैं और इससे आम आदमी के क्रय के दायरे में आई हैं। उन्होंने कहा कि आज पवित्र नवरात्र प्रारंभ हुआ है। आने वाले दिनों में कई पवित्र त्योहार पड़ेंगे, जिसमें दशहरा, दीपावली, छठ पूजा प्रमुख हैं। इन त्योहारों में सभी लोग अधिकाधिक मात्रा में खरीददारी करते हैं।

घटी जीएसटी से और अधिक मात्रा में खरीददारी करेंगे। उप मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि लोग इस अवसर का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुएं की खरीद करें।
स्वदेशी के प्रोत्साहन से हमारे एमएसएमई को प्रोत्साहन मिलेगा। हमारे स्थानीय उत्पादों को विस्तृत बाजार मिलेगा।

इससे हमारी उत्पादकता और आय दोनों बढ़ेंगी। ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वदेशी अपनाकर देश की अर्थ व्यवस्था तेजी से आगे बढ़ेगी जिससे 2047 तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य हासिल होगा।

ये भी पढ़ें Ghaziabad : बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या

राजनीतिक विराेधियाें के खिलाफ तुंरत कानूनी कार्रवाई हाे : ट्रंप

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें