देवरिया : मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने चोरी के गहने सहित अभियुक्त को धर दबोचा

भाटपार रानी, देवरिया : श्रीरामपुर पुलिस ने बुधवार को चोरी का माल सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

श्रीरामपुर थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 151/2025 बीएनएस की धारा 305 (क) से संबंधित वांछित अभियुक्त, जिले के खूखुन्दू थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी दीपक गिरी पुत्र स्व० हरिप्रकाश गिरी को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के रहीमपुर पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के पास से चोरी का एक झुमका और एक अंगूठी (पीली धातु की) बरामद किया गया। थाना क्षेत्र की एक महिला ने मंगलवार को पुलिस को नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने अभियुक्त को धर दबोचा।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई वीरेन्द्र कन्नौजिया, हेड कांस्टेबल रामसुरेश चौधरी, मिथिलेश कुमार और कांस्टेबल अजित यादव शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: झाँसी : स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सघन चेकिंग अभियान, 52 चालान काटे गए

झाँसी : पुलिस ने निकाली “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल