देवरिया : राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को जन-जन तक पहुँचाना यात्रा का उद्देश्य, भूपेंद्र सिंह

देवरिया : मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें उत्साही युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारी संख्या में भाग लिया। तिरंगा यात्रा के क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में बैतालपुर नगर पंचायत क्षेत्र के ब्लॉक परिसर से गोविनापुर चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।

यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार का मकसद है कि हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाए और राष्ट्रीय एकता का संदेश दे। इसके तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से लोगों को जोड़ा जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को जन-जन तक पहुँचाना है।

इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा नेता सज्जन मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रभाकर राय, जिला मंत्री अरविंद पांडे बबुना, राधेश्याम शुक्ला, गोविंद चौरसिया, अनिल मणि त्रिपाठी, विजय बेलदार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा मुख्य रूप से जनपद के रामपुर कारखाना विधानसभा के बरियारपुर मंडल में जिला उपाध्यक्ष गंगा सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में बरियारपुर चौराहे से खुशहरी मोड़ तक निकाली गई, जिसमें मंडल अध्यक्ष दिवाकर यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष नागेशपति त्रिपाठी, कृष्णानंद गिरी, रामनिवास पांडेय, प्रेमनिवास पांडेय, शैलेंद्र उपाध्याय, विजय कुमार, जितेंद्र मिश्रा, शशिभूषण मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: सीतापुर : संदना गौशाला में गौवंश की दयनीय स्थिति, प्रशासन ने शुरू की जांच

गाजियाबाद : एसीपी प्रियाश्री पाल की सख्ती पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें