घने कोहरे का कहर : दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम का माहौल

  • मृतक दोनों युवक बेहटा स्थित हिंदुस्तान शुगर मिल पर करते थे कार्य, शुगर मिल से वापस जा रहे थे घर

सीतापुर। तंबौर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। रविवार सुबह करीब दस बजे थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मूरतपुर निवासी संदीप कुमार उम्र 23 वर्ष पुत्र केवन्तीलाल व दीपू उम्र 22 वर्ष पुत्र गोमती प्रसाद बेहटा स्थित हिंदुस्तान शुगर मिल से बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहे थे। तभी रेउसा तंबौर मुख्य मार्ग पर ग्राम गोंधिया व कम्हरिया के पास घने कोहरे के बीच किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे दोनों युवक बाइक पर गिरकर गम्भीर रूप से चोटिल हो गये व बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी। आस पड़ोस मौजूद लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर घायल दोनों युवकों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी लाया गया। जहाँ मौजूद डॉक्टरों द्वारा गम्भीर रूप से घायल दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के काफी प्रयास के बाद मृतकों का पता लगाया जा सका जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गयी। थोड़ी देर में मृतकों के कुछ साथी सीएचसी पहुंच कर बताया दोनों मृतक युवक हम लोगों के साथ हिंदुस्तान शुगर मिल पर कार्य करते थे आज सुबह बाइक से घर जा रहे थे तभी दुर्घटना हो गयी।

प्रभारी निरीक्षण राकेश कुमार सिंह ने बताया मृतक दोनों युवक हेलमेट नही पहने हुए थे। दोनों शवों को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें