
Dengue-Malaria : मानसून के दौरान संक्रमण फैलाने वाले रोग, खासकर डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है, जो मच्छरों और अन्य कीटों के माध्यम से फैलते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हर वर्ष लाखों लोग इन बीमारियों की चपेट में आकर जान गंवा देते हैं। ये रोग गंदगी और जल जमाव के कारण तेजी से फैलते हैं। इनसे बचाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण सावधानियों का ध्यान रखना जरूरी है।
मानसून का मौसम शुरू हो चुका है, जो न केवल राहत और ठंडी हवाओं का अनुभव कराता है, बल्कि कई स्वास्थ्य संबंधी खतरों को भी जन्म देता है। विशेष रूप से, वेक्टर-बॉर्न डिजीजेस इस समय तेजी से फैल रहे हैं। ये बीमारियां मच्छरों, मक्खियों और अन्य कीटों के कारण इंसानों में संक्रमण फैलाती हैं। इस दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक हो जाता है।
WHO के आंकड़ों के अनुसार, हर साल दुनिया भर में इन रोगों के कारण 7 लाख से अधिक मौतें होती हैं। इनमें मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, लीशमैनियासिस और चगास जैसी कई बीमारियां शामिल हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। हम आपको बताएंगे कि वेक्टर-बॉर्न डिजीज क्या हैं और इनसे कैसे सुरक्षित रहा जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं।