Delhi : यमुना बाजार में बारिश से आई बाढ़, पानी के बीच उतरीं सीएम रेखा गुप्ता, लोगों से पूछा हाल

Delhi CM Rekha Gupta : दिल्ली में जिस बाढ़ को लेकर रोज़ कयास लगाए जा रहे थे, उसकी शुरुआत मंगलवार को दिखाई दी। यमुना बाजार की गलियों में घुटनों तक पानी भरने के बाद वहां रह रहे लोगों की परेशानी स्पष्ट होने लगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे यमुना बाजार के लोगों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और आश्वासन दिया कि सरकार और प्रशासन पूरी तरह से सहयोग कर रहा है।

इस संबंध में, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि आज उन्होंने यमुना बाजार क्षेत्र में पहुंचकर बाढ़ प्रबंधन और प्रशासनिक तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया, साथ ही स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

उन्होंने कहा कि सुबह, कुछ समय के लिए, यमुना का जलस्तर 206 मीटर को छूने की संभावना थी, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है। यह क्षेत्र यमुना के फ्लड प्लेन का लो-लाइन क्षेत्र है, इसलिए पानी यहाँ तक पहुंचा, लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ा। दिल्ली में कोई भी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। यह जलस्तर का अधिकतम चढ़ाव था, और अब पानी नीचे की ओर उतर रहा है।

यह भी पढ़े : गाजियाबाद : पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के सदस्य समेत दो बदमाश घायल, दोनों गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें