Delhi Police : पुलिस ने काला जठेडी गैंग के 6 सदस्यों को किया गिरफ्तार, अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

Delhi Police : दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों के जाल को तोड़ने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए काला जठेडी गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से छह पिस्तौल और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सहदेव उर्फ देव, साहिल, रोहित, सत्यानारायण, राज राहुल और रविंदर शामिल हैं।

क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) हर्ष इंडोरा ने बताया कि पूछताछ में सहदेव ने बताया कि वह अलीगढ़ से अवैध हथियार लाकर गैंग के सदस्यों को सप्लाई करता था। सहदेव के निर्देश पर बाकियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार, पुलिस को जानकारी मिली थी कि रोहित और उसके साथियों की गाड़ी उत्तर प्रदेश के रास्ते दिल्ली आ रही है। इस सूचना के आधार पर नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर जाल बिछाया गया और सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। यह कार्रवाई अवैध हथियार सप्लायर्स के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

गुरुवार को ही दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी इलाके में काला जठेडी गैंग के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने दो देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, दो स्कूटी और अन्य सामग्री बरामद की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हैं:

  • 37 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ अमित चंडोक (निहाल विहार)
  • 30 वर्षीय गुरप्रीत उर्फ मन्नी (निहाल विहार)
  • 35 वर्षीय गुरजीत सिंह (वीरेंद्र नगर)

पुलिस के अनुसार, अमित चंडोक पहले ही 18 से अधिक मामलों में शामिल रहा है, जिनमें छिनतई, लूट, हत्या का प्रयास और उगाही शामिल हैं। वहीं, मन्नी भी चार से अधिक उगाही और हत्या के प्रयास के मामलों में शामिल रहा है। इनमें से दो आरोपी हाल ही में जमानत पर रिहा हुए हैं।

दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ एक मजबूत संदेश है। अवैध हथियारों की सप्लाई और उगाही जैसे अपराधों को रोकने के लिए यह सतर्कता और सक्रियता जरूरी है। यह ऑपरेशन न केवल अपराधियों को चेतावनी देता है, बल्कि राजधानी में आम नागरिकों की सुरक्षा में भी मदद करता है।

यह भी पढ़े : ‘हेल्लो, पुलिस?’ प्रेमिका बोली- ‘आईये मैंने सिलबट्टे से कूचकर बॉयफ्रेंड की हत्या की है’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें