Delhi NCR Rain : दिल्ली में शुरू हुई झमाझम बारिश! खतरे के निशान से पार 207 मीटर तक पहुंचा यमुना का जलस्तर

Delhi Rain Update : दिल्ली में यमुना का जलस्तर 206.86 मीटर तक पहुंच गया है, जिससे खादर क्षेत्र में पानी का फैलाव हो रहा है। पुराना उस्मानपुर गांव और गढ़ी मांडू गांव के करीब तक पानी पहुंच चुका है। आज रात से यमुना का जलस्तर घटने लगेगा।

दिल्लीवासियों के लिए बारिश फिर मुसीबत बनकर सामने आई है। एनसीआर में तेज बारिश के कारण गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम की सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे यात्रियों को लंबा जाम झेलना पड़ा। वहीं, हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से सोमवार को 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के स्तर को पार कर गया है। खतरे का निशान 205.33 मीटर है, और बुधवार दोपहर 1.00 बजे तक यमुना का जलस्तर 207 मीटर तक पहुंच गया है।

दिल्ली में यमुना के लोहा पुल से ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। जलस्तर 206 मीटर से ऊपर पहुंचने के कारण मंगलवार शाम से ही वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी, और आज सुबह 6:30 बजे से ट्रेन परिचालन भी बंद कर दिया गया है। बदरपुर खादर क्षेत्र के कुछ गांवों से 50 लोगों को बोट क्लब ने रेस्क्यू किया है, और यहां से अब तक रेस्क्यू अभियान जारी है।

दिल्ली, नोएडा और अन्य इलाकों में तेज बारिश शुरू हो चुकी है। यमुना का पानी ऐतिहासिक लोहे के पुल को छूकर बह रहा है, और बहाव इतना तेज है कि नदी का पानी पुल के अंदर प्रवेश कर गया है।

यह भी पढ़े : Bihar : राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच में पप्पू और कन्हैया को आने से कौन रोक रहा?































खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें