
नई दिल्ली। राजधानी में नगर निगम को नया आयुक्त मिल गया है। गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार को नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त कर दिया। बता दें कि गृह मंत्रालय द्वारा आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद संजीव खिरवार को नगर निगम की कमान सौंप दी गई है। आपको बता दें कि इससे पहले नगर निगम विभाग की कमान आयुक्त अश्विनी कुमार ने संभाल रखी थी, लेकिन आईएएस अश्वनी कुमार का जम्मू कश्मीर तबादला कर दिया गया है। बता दें कि आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार 1992 के अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के अधिकारी हैं। जून 2024 में आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार को आयुक्त के तौर पर निगम में नियुक्त किया गया था, लेकिन आज के बाद निगम की कमान नए आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार को सौंपी गई है। दिल्ली नगर निगम के नए आयुक्त आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार एजीएमयूटी कैडर के वरिष्ठ अधिकारी हैं, उन्हें प्रशासनिक कार्यों का लंबा अनुभव रहा है। बता दें कि आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार ने वर्ष 2009 और 2014 के बीच केंद्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री के प्राइवेट सेक्रेटरी के रूप में भी काम कर चुके हैं, लेकिन अब नगर निगम के नए आयुक्त आईएएस संजीव खिरवार की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब नगर निगम वित्तीय अनुशासन, राजस्व वृद्धि, सफाई व्यवस्था और नागरिक सेवाओं को लेकर कई चुनौतियों से जूझ रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस नियुक्ति को विभाग में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि नए आयुक्त के नेतृत्व में निगम के लंबित कार्यों में तेजी आएगी। साथ ही शहरी क्षेत्र में सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा।















