‘दिल्ली मेट्रो में उसने मेरे ब्रेस्ट पकड़े…’, अमेरिकी लड़की के साथ हुई शर्मसार करने वाली घटना

New Delhi : राजधानी दिल्ली से शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जिसने पूरे देश में चिंता और नाराजगी की लहर दौड़ा दी है। एक अमेरिकी लड़की, जो अपने दोस्तों की शादी में शामिल होने के लिए भारत आई थी, ने दिल्ली मेट्रो में एक 14 वर्षीय किशोर द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस घटना ने न केवल उसकी व्यक्तिगत सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि भारत में महिलाओं और पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।

घटना के अनुसार, खचाखच भरी दिल्ली मेट्रो में अमेरिकी लड़की को एक किशोर ने पहली बार में सेल्फी के लिए प्रोत्साहित किया। जब उसने हां कह दी, तो किशोर ने उसकी कंधे पर हाथ रखा। फिर, उसने अचानक उसकी ब्रेस्ट को जोर से पकड़कर अश्लील हरकत की।

लड़की ने बताया कि इस हरकत के बाद किशोर हंसने लगा, जैसे उसने कोई मजाक किया हो। उसकी प्रतिक्रिया से लड़की को गहरा सदमा पहुंचा और उसने किशोर को धक्का दे दिया। इस पर उसकी मां और बहन ने उसका बचाव करते हुए कहा कि उनका बेटा इतनी निकटता में किसी गोरी महिला को पहली बार देख रहा था, इसलिए वह बहक गया।

इस घटना से आहत अमेरिकी महिला ने कहा कि वह अब भारत वापस नहीं आएगी। उसने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि उसने भारत में आठ दिन बिताए, लेकिन इस घटना ने उसके अनुभव को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। प्रोफेसर गौरव सबनीस, जिन्होंने अपनी पूर्व छात्रा को भारत आने की सलाह दी थी, ने बताया कि उन्हें भी चिंता थी कि ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि भारत में उसकी छात्रा को सतर्क रहने की सलाह दी थी, क्योंकि वहां आसानी से टारगेट बन सकती है।

महिला ने बताया कि दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर ही उसे अजनबियों से सेल्फी के लिए आग्रह किया गया। उसने सभी पुरुषों को इंकार कर दिया, लेकिन महिलाओं और बच्चों को मना नहीं किया। उसकी पीड़ा तब और बढ़ गई जब किशोर ने अश्लील हरकत की।

महिला ने कहा, “वह हंस रहा था जैसे कि उसने कोई मजाक किया हो, लेकिन जब उसने मेरी ब्रेस्ट को पकड़ लिया, तो मुझे गुस्सा आ गया और मैंने उसे धक्का दे दिया।” उसकी मां ने उसका बचाव करते हुए कहा कि उसका बेटा पहली बार किसी गोरी महिला को इतना करीब से देख रहा था, इसलिए वह बहक गया।

यह घटना पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। महिला ने कहा, “मुझे आपका देश बहुत अच्छा लगा, लेकिन अब मैं वापस नहीं आऊंगी। मुझे समझ में आया कि आप क्यों कहते हैं कि महिलाओं की सुरक्षा जरूरी है। क्या यही रोजमर्रा का जीवन है?”

यह भी पढ़े : कमरे में निर्वस्त्र कर पति मानसिक विक्षिप्त युवती से कर रहा था दुष्कर्म, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा तो दी जान से मारने की धमकी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें