
दिल्ली नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए इस वर्ष व्यापक स्तर पर फॉगिंग और कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया। निगम द्वारा लगभग 6 लाख घरों में फॉगिंग कराई गई, जोकि पिछले वर्ष के मुकाबले दुगने से भी अधिक है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप डेंगू के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।
महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने निगम के मच्छर नियंत्रण और जनजागरूकता अभियानों की समीक्षा करते हुए बताया कि इस बार मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान कर उन्हें 60% अधिक संख्या में नष्ट किया गया है।
इन आंकड़ों से समझें निगम की तैयारी:
- इस वर्ष 6 लाख घरों में फॉगिंग – पिछली बार से दुगुना
- 282 स्थानों पर जैविक नियंत्रण उपाय – पिछले वर्ष थे 206
- 26 जुलाई 2025 तक डेंगू के 277 मामले – 2024 में इसी अवधि तक 284 मामले
नगर निगम ने आरडब्ल्यूए, बाज़ार एसोसिएशन, स्कूलों और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बनाकर जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया है। साथ ही निगम का आग्रह है कि लोग बारिश के मौसम में अपने आसपास जलभराव न होने दें और DBC कर्मचारियों को जांच में सहयोग करें।
महापौर राजा इकबाल सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि निगम अपने स्टाफ की जिम्मेदारियों पर भी कड़ी निगरानी रख रहा है। हाल ही में कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर एक फील्ड कर्मचारी को बर्खास्त भी किया गया है।
ये भी पढ़ें:
आबकारी आरक्षक परीक्षा में लड़िकयों का अपमान! दुपट्टा-काले कपड़े उतरवाए, टी-शर्ट लेने गई तो हो गई देरी और छूट गया एग्जाम
https://bhaskardigital.com/excise-constable-exam-they-asked-to-remove-their-dupatta-black-clothes/
Haridwar Stampede : बिजली का तार गिरने से मनसा देवी मंदिर की सीढ़ियों पर दोड़ रहा था करंट, एक-दूसरे पर गिरते गए श्रद्धालु, सीएम ने जताया दु:ख
https://bhaskardigital.com/haridwar-stampede-electric-wire-current-flowing-stairs-mansa-devi-temple/