दिल्ली: कनॉट प्लेस में रेस्टोरेंट के अंदर लगी भीषण आग: 6 कर्मचारी झुलसे, दमकल ने पाया काबू

[ प्रतीकात्मक चित्र ]

दिल्ली। कनॉट प्लेस में स्थित बिकगने बिरयानी रेस्टोरेंट की रसोई में आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। यह घटना गुरुवार सुबह की है, जब रसोई में आग लगी और इसके चलते वहां काम कर रहे छह कर्मचारी झुलस गए। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और छह दमकल गाड़ियों की मदद से करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

झुलसे हुए कर्मचारियों को पहचान दीपक, पीयूष, महेंद्र, मोहम्मद आलम, शेरूउद्दीन और जनक के रूप में हुई है, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में यह जानकारी मिली है कि आग रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण लगी। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।

वहीं, गुरुग्राम के सेक्टर 29 में स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स में भी आग लगने की घटना हुई है। यह स्थान पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा था। आग की सूचना सुबह 6:30 बजे फायर विभाग को मिली थी। यहां के गैलरी और निर्माण में फाइबर का अधिक प्रयोग किया गया है, जो आग को तेजी से भड़काने का काम करता है। दमकल विभाग ने घटना स्थल पर 12 गाड़ियां भेजकर आग पर काबू पाया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें