
दिल्ली के निहाल विहार क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी है। आरोपी महिला फरजाना ने पहले अपने पति को नींद की गोलियां दीं, फिर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। जांच में पता चला है कि महिला का अपने चचेरे देवर के साथ प्रेम संबंध था, जिसकी भूमिका की जाँच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।
उत्तम नगर में एक चचेरे देवर के साथ मिलकर पति की हत्या का मामला लोगों के स्मृति में ताजा था कि अब ऐसी ही घटना बाहरी जिले के निहाल विहार क्षेत्र में हुई है। आर्थिक तंगी और वैवाहिक जीवन की परेशानियों से जूझ रही महिला ने पहले पति को नींद की गोलियां दीं और फिर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।
उत्तम नगर की घटना की ही तरह, इस मामले में भी महिला ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। मृतक का नाम मो. शाहिद उर्फ इरफान था। पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने फरजाना खान नामक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद किया है। क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। जांच से पता चला है कि फरजाना का बरेली में रहने वाले अपने चचेरे देवर के साथ प्रेम संबंध था।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि रविवार शाम करीब 4:15 बजे संजय गांधी अस्पताल से निहाल विहार थाना पुलिस को एक युवक की मौत की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि मृतक का भाई जफर हुसैन उसे अस्पताल ले आया है। पोस्टमार्टम में युवक के पेट में चाकू के तीन घाव पाए गए। पुलिस को मामला संदेहास्पद लगा, इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
छानबीन के दौरान, फरजाना ने दावा किया कि उसके पति को ऑनलाइन सट्टे की लत थी, और वह लगातार हार रहा था, जिससे उसके ऊपर कर्ज हो गया था। उसने कई गोलियां खाईं थीं और उल्टी भी की थी। कर्ज से परेशान होकर, उसने तनाव में आकर खुद को चाकू मारकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन जब पोस्टमार्टम हुआ, तो डॉक्टरों ने घावों को देख कर इसे हत्या माना।
यह भी पढ़े : दिल्ली में बारिश से मंडरा रहा बाढ़ का खतरा! मुंबई भी वर्षा से बेहाल, जानें यूपी समेत इन राज्यों का हाल