Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) चुनाव प्रचार के लिए गीतों का इस्तेमाल कर रही है। बीते दिनों भाजपा मनोज तिवारी द्वारा गाया गया गीत “बहाने नहीं, बदलाव चाहिए” को पार्टी का कैंपेन सॉन्ग जारी कर चुकी है। अब भाजपा ने दिल्ली चुनाव प्रचार के लिए निरहुआ द्वारा गाए गए नए कैंपेन सॉन्ग को जारी किया है।
भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ पार्टी के दिल्ली चुनाव के प्रचार के लिए एक नया प्रचार गीत गाया है, जिसके बोल है, “दिल्ली वालों की दिल्ली को भाजपा सरकार चाहिए”। इस गीत में भाजपा के संकल्प पत्र के वादों का उल्लेख करते हुए दिल्ली को और अधिक समृद्ध बनाने का वादा किया गया है।
इसके अलावा, भाजपा के नेताओं ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए दावा किया कि मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग को आयकर में राहत दी है, जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने तो दिल्ली सरकार के मुर्गी-बकरी की गणना के मामले में घोटाले के आरोप भी लगाए हैं, और इसके लिए सीबीआई से जांच की मांग की है।
दिल्ली में चुनाव 5 फरवरी को होने हैं और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ही अपनी-अपनी पार्टी के पक्ष में चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।