
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच टीम ने दुष्कर्म के मामले में (76) वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाने में एक दर्ज मामले में आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। बता दें कि एक कैदी (76) वर्षीय वाहिद खान को सितंबर 2021 से पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था। इस मामले में डीसीपी पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी वाहिद खान ने 2015 में अपनी बेटी की सहेली नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में मयूर विहार थाना पुलिस ने (पॉक्सो) एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। थाने में (पॉक्सो) एक्ट के तहत दर्ज मामले में अदालत ने 2018 में आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, लेकिन 1 सितंबर 2021 को वाहिद खान को 2 हफ्ते की पैरोल मिल गई थी, जिसके बाद आरोपी ने दुबारा वापस आकर सरेंडर नहीं किया, लेकिन फरार हो गया था, जिसके बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।
डीसीपी कुमार ने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम द्वारा तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर कई अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई, जिसके बाद आरोपी कैदी को धर दबोच लिया गया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। फिलहाल आरोपी मंडोली जेल में बंद है।












