25 साल बाद पत्नी की हत्या का फरार दोषी गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने अपनी ही पत्नी की हत्या के मामले उम्रकैद की सजा काट रहे एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि करीबन (25) साल पुराने अपनी ही पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा एक कैदी को क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पैरोल जंपर कैदी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने वर्ष 1992 में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद में पैरोल पर छूटने के बाद फरार हो गया था। क्राइम ब्रांच की एआरएससी टीम ने लंबे समय के बाद आखिरकार आरोपी को पंजाब के लुधियाना शहर में धार दबोच लिया गया है। क्राइम ब्रांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगिंदर उर्फ जोगिंदर सिंह उम्र (58) वर्ष निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ 15 मार्च 1992 को थाना विनय नगर वर्तमान में सरोजिनी नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया था कि आरोपी ने गांव पिलंगी में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हाथ से गला घोंटना पाया गया।


बता दें कि इस मामले में जांच पूरी होने के बाद वर्ष (1997) में पटियाला हाउस अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और जुर्माने की सजा सुनाई थी। वर्ष 2000 में दिल्ली हाईकोर्ट से 4 सप्ताह की पैरोल मिलने के बाद आरोपी वापस जेल नहीं लौटा और फरार हो गया। वर्ष 2010 में हाईकोर्ट ने उसकी अपील खारिज करते हुए सजा को बरकरार रखा था, जिसके बाद उसे भगोड़ा घोषित किया गया।
डीसीपी क्राइम संजीव कुमार यादव ने बताया कि एआरएससी टीम पैरोल जंपरों पर लगातार नजर रखे हुए थी। इस दौरान सूचना मिली कि आरोपी फर्जी पहचान के साथ लुधियाना में रह रहा है। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना नाम, पिता का नाम और पता बदल लिया था। साथ ही फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी भी बनवा लिया था। वह बीते 25 वर्षों में हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और कर्नाटक में भटकता रहा, जिसके बाद अंत में लुधियाना में बढ़ई के रूप में काम करने लगा था।
सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने 10 दिन तक लुधियाना में डेरा डालकर निगरानी की गई, जिसके बाद 5 जनवरी 2026 को साउथ सिटी इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को देखकर आरोपी मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पीछा कर उसे दबोच लिया गया है। डीसीपी ने कहा कि सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें