घने कोहरे में ढकी दिल्ली : सुबह 9 बजे तक जीरो विजिबिलिटी

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। तीन दिन हल्की धूप निकलने के बाद आज बुधवार को दिल्ली सहित यूपी के कई जिलों को घने कोहरे ने ढक लिया है। आज सुबह से ही घने कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम रही। सुबह 9 बजे तक सड़क पर चारों तरफ कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा।

बुधवार को राजधानी दिल्ली कोहरे की चादर की लिपटी हुई दिखाई दे रही है। सुबह 9 बजे भी वाहनों को स्ट्रीट लाइट की रौशनी में चलना पड़ा। 500 मीटर की दूरी तक कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसके साथ ही चल रही शीतलहर ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में ठंड को बढ़ा दिया है।

दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे की चादर छाने से दृश्यता प्रभावित हुई है। निरंकारी कॉलोनी से कोहरे का दृश्य-

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

हरियाणा रोडवेज बस के सामने लहराई पिस्तौल… मात खाने के बाद भी नहीं सुधर रहा PAK देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 8वीं के छात्र से रैगिंग फिर मुश्किलों में एअर इंडिया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप