Delhi Budget 2025 : दिल्ली में आज पेश करेंगी पहला बजट, पीएम मोदी के इन वादों पर होगी नजर

Delhi Budget 2025 : आज मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहली बार वित्त मंत्री के रूप में पहला बजट पेश करेंगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने दिल्ली वासियों से जो वादे किए थे आज दिल्ली की मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के रूप में रेखा गुप्ता उन सभी वादों को पूरा करने जा रही है।

मंगलवार को वित्त मंत्री के रूप में बजट पेश करते हुए रेखा गुप्ता दिल्ली के लिए कई अहम घोषणाएं कर सकती हैं, जिनमें प्रमुख रूप से यमुना सफाई और यमुना रिवर फ्रंट को लेकर किए गए वादे शामिल हैं।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली की जनता से पीेएम मोदी ने वादा किया था कि भाजपा की सरकार बनने पर यमुना को प्रदूषण मुक्त किया जाएगा और इसके किनारे यमुना रिवर फ्रंट का निर्माण होगा। ऐसे में इस बजट में यमुना सफाई के लिए विशेष प्रावधान और योजनाओं की घोषणा की जा सकती है। पीएम मोदी ने दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है, और इस अवसर पर दिल्ली सरकार की ओर से पहली बार पेश किए जा रहे बजट में प्रधानमंत्री के विजन की झलक दिख सकती है।

इस बीच, दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंदर इंद्राज सिंह ने मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। उन्होंने धार्मिक आयोजन के साथ-साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी टीम को आगामी बजट के लिए शुभकामनाएं दीं।

आज का बजट 2025-26 के लिए प्रस्तुत किया जाएगा, और इसमें दिल्लीवासियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का ऐलान हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली के विकास, रोजगार सृजन, शहरीकरण, और पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम उठाने का रोडमैप प्रस्तुत करेंगी।

इस बजट में दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के लिए वित्तीय आवंटन, स्वच्छता अभियान, इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, और खासकर यमुना के संरक्षण के लिए विशेष प्रावधान किए जा सकते हैं। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में भी बड़े ऐलान की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली बजट 2025 के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा किए जाने वाले संभावित ऐलान

यमुना सफाई और रिवर फ्रंट निर्माण – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए चुनावी वादे के तहत यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए विशेष योजनाओं का ऐलान।

स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार – दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं में सुधार के लिए बजट में नई योजनाएं।

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण – दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं के सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए बड़े कदम उठाने की संभावना।

इन्फ्रास्ट्रक्चर और शहरी विकास – दिल्ली में यातायात, आवासीय सुविधाएं, और सड़कों के सुधार के लिए बजट में प्रावधान।

    खबरें और भी हैं...

    अपना शहर चुनें

    मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई