
- बचपन से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे विधायक पिता
महमूदाबाद-सीतापुर। बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा के 82 वर्षीय पिता का लंबी बीमारी के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पाकर क्षेत्र के समाजसेवियों, राजनैतिक दलों के लोगों, शिक्षकों एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों का उनके महमूदाबाद आवास पर तांता लगा रहा। महमूदाबाद विधानसभा के पोखराकलां के मूल निवासी मृतक रामकुमार वर्मा बचपन से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे।
उन्होंने अपना अधिकांश समय कुशल शिक्षक के रूप में कमलापुर के एक इंटर कालेज में बिताया। जिसके बाद सेवानिवृत्त होकर संघ के पूर्णकालिक स्वयं सेवक हो गए। वर्तमान में संघ ने उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रांत सह कार्यवाह की जिम्मेदारी दे रखी थी। वह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की सूचना पाकर उनके महमूदाबाद के शिवाजी नगर स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। शाम चार बजे राम कुमार वर्मा के शव को बड़े बेटे कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में हजारों लोग श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव पहुंचे।
प्रांत सह कार्यवाह राम कुमार वर्मा के अंतिम संस्कार में प्रांत प्रचारक कौशल किशोर, खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष राजेश वर्मा, विधायक आशा मौर्या, विधायक निर्मल वर्मा, एलएलसी अवनीश पटेल, जिला पंचायत निर्माण समिति अध्यक्ष शिव कुमार गुप्त, भरत त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, अचिन मेहरोत्रा, राम लाल यादव, चंद्र कुमार मिश्र, आरजे वर्मा, अनिरुद्ध वर्मा, बाराबंकी जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व एमएलसी हर गोविंद वर्मा, पूर्वमंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व विधायक बिसवां महेंद्र यादव, पूर्व विधायक लहरपुर सुनील वर्मा, सीता ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन आरके वाजपेयी, संतोष सिंह, मोहन प्रसाद बारी, नमन वर्मा, रामेंद्र तिवारी, विपुल प्रताप सिंह, कुशाग्र वर्मा, राघवेंद्र प्रताप तोमर, मनोज सिंह, वैभव सिंह, जिलाध्यक्ष संस्कार भारती महा नारायण प्रताप वर्मा, बाराबंकी जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश, राजाराम वर्मा, अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन, क्षेत्र प्रचारक अनिल, सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोज, प्रान्त कार्यवाह प्रशांत शुक्ल, प्रान्त पर्यावरण प्रमुख विष्णु दीक्षित, विभाग संघचालक हरिपाल सिंह, विभाग कार्यवाह कृष्ण कुमार, विभाग प्रचार प्रमुख कमल पांडेय, विभाग सेवा प्रमुख इंद्रेश, जिला संघचालक राजाराम वर्मा, सीतापुर संघ चालक उमाकांत सहित सीतापुर, बाराबंकी, लखीमपुर, हरदोई, बहराइच, रायबरेली समेत कई जनपदों के संघ के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।