Dalia Recipe : रूस के राष्ट्रपति पुतिन को पसंद ये डिश, इस रेसिपी से आप भी बनाकर खाएं

Dalia Recipe : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा सुर्खियों में है। दोनों देशों के बीच पुरानी दोस्ती है, जिसे पूरी दुनिया जानती है। रूस और भारत हमेशा एक-दूसरे की मदद के लिए खड़े रहते हैं। राष्ट्रपति पुतिन 10 बार भारत आ चुके हैं और यह उनकी 11वीं भारत यात्रा है। पुतिन अपनी फिटनेस और लाइफस्टाइल को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। उनके खाने में दुनिया की बेहतरीन हेल्दी चीजें शामिल होती हैं, लेकिन भारत की एक बेहद लोकप्रिय और घर-घर में खाई जाने वाली डिश भी उन्हें बहुत पसंद है। वह दलिया है।

रूस के राष्ट्रपित व्लादिमीर पुतिन को पसंदीदा दलिया बनाने की रेसिपी…

स्पेशल दलिया बनाने के लिए सामग्री

  • जई का आटा या ओटमील (दलिया के लिए) – 1 कप
  • पानी या दूध – 3 कप (स्वादानुसार)
  • शहद या मेपल सिरप – स्वादानुसार
  • ताजा फल (बेर, केला, सेब आदि) – इच्छानुसार
  • मेवे (बादाम, अखरोट, काजू) – थोड़े
  • दालचीनी पाउडर – ½ चम्मच (वैकल्पिक)
  • नमक – एक चुटकी

बनाने की विधि

एक मध्यम आकार के पैन में पानी या दूध उबालें। जब वह उबलने लगे, तो उसमें जई का आटा डालें।अच्छी तरह मिलाएं ताकि गांठें न बनें। आँच मीडियम कर दें और लगातार हिलाते रहें ताकि दलिया गाढ़ा हो जाए। लगभग 5-7 मिनट तक पकाएं, जब तक कि दलिया नरम और मुलायम न हो जाए। अब स्वादानुसार शहद या मेपल सिरप डालें और मिलाएं। ऊपर से कटे हुए ताजे फल, मेवे और दालचीनी पाउडर डालें। गरमागरम परोसें। आप चाहें तो दलिया में सूखे मेवे भी डाल सकते हैं। यदि आप अधिक पौष्टिक बनाना चाहते हैं तो थोड़ा मक्खन या घी भी डाल सकते हैं।

यह भी पढ़े : रूस और भारत के बीच बड़ी डील! शिपिंग, ट्रांसपोर्ट, हेल्थ, डिफेंस, इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में मजबूत होगा ‘मेक इन इंडिया’, पुतिन-मोदी की बैठक की बड़ी बातें

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें