
विकासशील समिति की ओर से चिली रेस्टोरेंट में हरियाली तीज का महोत्सव आयोजित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक कमलेश रमन ने कहा कि तीज का त्योहार सुख, समृद्धि और पति की लंबी आयु के लिए मनाया जाता है।
मां पार्वती के स्वरूप को आधार मानते हुए श्रावण के महीने में यह पर्व मनाया जाता है।
सबको बधाई देते हुए उन्होंने कार्यक्रम का संचालन किया।
तीज के अवसर पर डांस प्रतियोगिता और सॉन्ग प्रतियोगिता आयोजित की गईं।
तीज क्वीन के रूप में रिटायर्ड सैनिक की पत्नी श्रीमती मीना कश्यप को चुना गया, द्वितीय स्थान यशोदा बिष्ट को मिला, और तृतीय स्थान पर डॉ. प्रतिमा सिंह रहीं।
डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपिका भंडारी, द्वितीय स्थान रीता रानी, तथा तृतीय स्थान अर्चना बागड़ी को मिला।
सिंगिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हनी पाठक और द्वितीय स्थान यामिनी आले ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, राज्य मंत्री विनोद उनियाल, एवं शशि चमोली उपस्थित रहीं।
जज की भूमिका में जया गुलानी और दीपाली महल उपस्थित थीं।
कार्यक्रम में लोक गायिका मंजू सुंदरियाल ने अपने गीतों से सभी महिलाओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में हनी पाठक, डॉ. प्रतिमा सिंह, अर्चना बागड़ी, रीता रानी, लक्ष्मी अग्रवाल, दीपिका भंडारी, सरस्वती बागड़ी, यशोदा बिष्ट, सुषमा जोशी, सरिता गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।
ये भी पढ़ें:
कासगंज : बकरियों को चराने गई 10 वर्षीय नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म
https://bhaskardigital.com/kasganj-a-youth-raped-a-10-year-old-minor/
भगवान राम की नगरी अयोध्या : एक बार फिर हुई शर्मसार, बुजुर्ग महिला को परिजनों नें छोड़ा सड़क किनारे हुई मौत
https://bhaskardigital.com/ayodhya-the-city-of-lord-ram-shamed-once/















