
लखनऊ डेस्क: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार अब इसे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस सिटी स्लिप के माध्यम से उम्मीदवारों को यह जानकारी मिलेगी कि उन्हें किस शहर में परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना है।
एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे, हालांकि इसके लिए अभी तक कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है। सीयूईटी पीजी 2025 का आयोजन 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा 157 विषयों के लिए तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक, और तीसरी शिफ्ट शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक होगी।
इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों को पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला मिलता है, जो कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों और कुछ निजी विश्वविद्यालयों में होता है। इस वर्ष कुल 4,12,024 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। एजेंसी ने परीक्षा की अवधि को 105 मिनट से घटाकर 90 मिनट कर दिया है, जबकि प्रश्नों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG पर जाएं।
- होमपेज पर “CUET PG 2025 City Intimation Slip डाउनलोड लिंक” पर क्लिक करें।
- अपना Application ID, Password और Security Pin दर्ज करें।
- कैप्चा भरें और ‘Submit’ पर क्लिक करें।
- आपकी CUET PG 2025 City Intimation Slip स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करके भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित कर लें।