क्रिकेटर रिंकू सिंह को सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई करना पड़ा भारी! चुनाव आयोग ने उन्हें स्वीप अभियान से हटाया

एटा। समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी तय होने के बाद, चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाए हैं। आयोग ने रिंकू सिंह को मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) से हटा दिया है।

आयोग का कहना है कि सपा सांसद से रिंकू सिंह की सगाई के राजनीतिक निहितार्थ हो सकते हैं, इसलिए उन्हें अभियान से हटाना आवश्यक है। आयोग ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि स्वीप अभियान से जुड़ी रिंकू सिंह की सभी प्रचार सामग्री, जैसे पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स को तुरंत हटा दिया जाए।

जानकारी के मुताबिक, जून महीने में मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज की सगाई क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ हुई थी। इससे पहले, चुनाव आयोग के निर्देश पर रिंकू सिंह को स्वीप अभियान से जोड़ा गया था। लेकिन, जैसे ही सगाई की खबरें सामने आईं, आयोग ने उन्हें हटाने का फैसला कर लिया।

यह भी पढ़े : गाजियाबाद : आईबी कर्मचारी और बहन की संगदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सुसाइड की आशंका

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल