शिक्षा व्यवस्था को लेकर सपा ने किया हंगामा और विधान परिषद से बहिगर्मन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को लेकर जोरदार हंगामा किया। समाजवादी पार्टी के सदस्यों के हंगामा करने के कारण विधान परिषद की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का मुद्दा उठाकर सरकार को कार्यस्थगन के तहत घेरने का प्रयास किया। सपा के लाल बिहारी यादव, राजेंद्र चौधरी, डॉ. मान सिंह यादव, मुकुल यादव, आशुतोष सिन्हा, बलराम यादव एवं अन्य ने प्रदेश में बेसिक शिक्षा के गिरते स्तर के संबंध में सूचना दी। सूचना की ग्राह्यता पर मुकुल यादव, डॉ. मान सिंह, आशुतोष सिन्हा एवं लाल बिहारी यादव ने अपने विचार व्यक्त किए।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया। सरकार के उत्तर से संतुष्ट न होने के कारण सपा के सभी सदस्यों ने सदन का त्याग कर दिया।

सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह के सभापतित्व में ‘वंदे मातरम्’ के साथ प्रारंभ हुई। प्रश्न प्रहर प्रारंभ होने पर शिक्षक दल के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने आदर्श नगर पालिका परिषद् बांसी, सिद्धार्थनगर में नगर वासियों को हार्दिक शुभकामनाओं के विज्ञापन में प्रश्नकर्ता की फोटो न लगाने पर विशेषाधिकार के हनन के संबंध में नगर विकास मंत्री से प्रश्न किया।

नगर विकास मंत्री के उत्तर से सदस्य संतुष्ट न होने पर सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह ने मुख्य सचिव के पत्र को दिखवाते हुए उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

विजय बहादुर पाठक, डॉ. जय पाल सिंह व्यस्त एवं अनूप कुमार गुप्ता ने भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांश शुक्ला और उनकी टीम के सदस्यों को अंतरिक्ष स्टेशन पर दूसरे आईएसआरओ अंतरिक्ष यात्री बनने पर बधाई दी, जिसे सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह ने स्वीकार किया।

शिक्षक दल के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने प्रदेश के वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों के लिए सेवा नियमावली बनाने एवं समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने के संबंध में सूचना दी। सूचना की ग्राह्यता पर ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त किए।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया। सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर सरकार को प्रभावी कार्यवाही के लिए संदर्भित किए जाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: मेरठ: गोटका गांव में महाराणा प्रताप बोर्ड पर जय भीम लिखने से बवाल, पुलिस ने हालात किए काबू

गाजियाबाद : साहिबाबाद सब्जी मंडी में वर्चस्व की जंग मीटिंग के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें