देश की सबसे पसंदीदा बाइक Honda Shine हुई महंगी, जानें नई कीमत

Honda Shine भारतीय बाजार में सबसे अधिक बिकने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है, और अब यह और भी महंगी हो गई है। इस बाइक के दोनों वेरिएंट्स की कीमत में वृद्धि की गई है। आइए जानते हैं इसके वेरिएंट्स की नई कीमतें।

Honda Shine अब नए OBD-2B नॉर्म्स के साथ अपडेट हो चुकी है और इसमें डिजी-एनालॉग यूनिट की जगह पूरी तरह से डिजिटल डैशबोर्ड दिया गया है। इस अपडेट के साथ ही इसकी कीमत में 1,994 रुपये की वृद्धि की गई है।

Honda Shine की नई कीमतें: होंडा शाइन दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है: ड्रम (Drum) और डिस्क (Disc)। ड्रम वेरिएंट की कीमत में 1,242 रुपये का इजाफा हुआ है, अब इसकी कीमत 84,493 रुपये हो गई है। वहीं, डिस्क वेरिएंट की कीमत में 1,994 रुपये का बढ़ोतरी हुई है, अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 89,245 रुपये है।

नए फीचर्स: 2025 मॉडल में Honda Shine को कई नए फीचर्स से अपडेट किया गया है। इसमें अब एक फुली डिजिटल डैशबोर्ड दिया गया है। इसके अलावा, रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर और डिस्टेंस टू एप्प्टी डिस्प्ले जैसे कई अन्य फीचर्स भी जोड़े गए हैं। डैशबोर्ड के पास एक USB-टाइप C पोर्ट भी दिया गया है, जिससे आप बाइक पर चलते हुए अपने मोबाइल को चार्ज कर सकते हैं।

माइलेज और पावर:Honda Shine का इंजन भी अपडेट हुआ है। इसमें लेटेस्ट OBD-2B नॉर्म्स जोड़े गए हैं। हालांकि, इंजन के अपडेट के बाद भी इसकी पावर और टॉर्क में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें 4-स्ट्रोक, SI, BS-VI इंजन है, जो 7,500 rpm पर 7.9 kW की पावर और 6,000 rpm पर 11 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक का ARAI सर्टिफाइड माइलेज 55 kmpl है। इसमें 10.5 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है, जिससे एक बार टंकी फुल करने पर आप इस बाइक को लगभग 575 किलोमीटर तक चला सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें