
Kerala Local Body Election Results 2025 : केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इन चुनावों को राज्य की राजनीतिक दिशा के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है और सभी की निगाहें नतीजों पर टिकी हुई हैं।
दो चरणों में हुए मतदान के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। 11 और 13 नवंबर को कुल 73.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। इन चुनावों का महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि 2026 में केरल में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। खासतौर पर कांग्रेस नेता शशि थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम सीट पर सभी की नजरें हैं। जीतने वाले पंचायत सदस्यों और नगर पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगा।
इस बार केरल में 1199 स्थानीय निकायों के 23,573 वार्डों पर मतदान हुआ था। चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से BJP की NDA, कांग्रेस की UDF और लेफ्ट के नेतृत्व वाली LDF के बीच है। अभी तक के रुझानों में, तिरुवनंतपुरम में LDF ने NDA को पीछे छोड़ दिया है। LDF 18 वार्डों में आगे है, जबकि NDA 16 वार्डों में। कोझिकोड के पोट्टम्मल वार्ड में बीजेपी उम्मीदवार टी. रिनिश विजेता रहे हैं। वहीं, कोल्लम के शक्तिकुलंगरा डिविजन में NDA ने जीत हासिल की है। मतगणना का परिणाम कुछ ही देर में स्पष्ट हो जाएगा।
यह भी पढ़े : बच्ची के साथ रेप किया, शरीर पर 22 जगह नाखूनों से नोचा, प्राइेट पार्ट को दांत से काटा; दरिंदगी के बाद कर दी हत्या












