
– राजधानी में पांच और केस मिले, राज्य में अब तक 251
लखनऊ। राजधानी में कोराना गंभीर रूप लेता जा रहा है। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टर प्रो. संतीप तिवारी भी कोरोना चपेट में आ गए हैं। वो पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। अभी वेंटिलेटर सपोर्ट हैं। उन्हें पहले से लीवर की समस्या रही है साथ में सांस से जुड़ी प्राब्लम रही है।
लखनऊ में 24 घंटों में कोविड-19 के 5 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। नए मामलों में 25 वर्षीय महिला कल्ली पश्चिम, 7 वर्षीय बच्ची मलिहाबाद, 79 वर्षीय पुरुष कल्ली पूर्व, 52 वर्षीय पुरुष इंदिरा नगर और 25 वर्षीय पुरुष चौक निवासी हैं। जनपद में अब तक कुल 28 कोविड धनात्मक रोगी पाए गए हैं। वर्तमान में एक्टिव कोविड केसेस की संख्या 20 है।
उप्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 50 नए मामले सामने आए है। इनमें गौतमबुद्ध नगर में 35, गाजियाबाद में 8 नए केस रिपोर्ट हुए हैं। इसी के साथ प्रदेश में कोविड के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 251 तक पहुंच गई है। 24 घंटे में 24 मरीज कोरोना से रिकवर भी हुए हैं। सभी की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है और जितने भी मरीज कोविड पॉजिटिव हैं, उन्हें क्वॉरेंटाइन किया गया है और जिन मरीजों की तबीयत ज्यादा खराब है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।