
गुजरात। राज्य में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। लगातार दूसरे दिन कच्छ के नलिया में तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। राज्यभर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे जा रहा है, जिससे सभी जिलों में सर्दी का एहसास बढ़ने लग गया है।
तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट की संभावना
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले 7 दिनों तक गुजरात में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान उत्तर–पूर्वी हवाएं चलेंगी, जिसके कारण आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट देखने को मिल सकती है।
राज्य के कई शहरों में तापमान 20 डिग्री से नीचे
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, न्यूनतम तापमान इस प्रकार दर्ज हुआ:
कांडला एयरपोर्ट – 14.6° सेल्सियस
राजकोट – 14.5° सेल्सियस
केशोद – 14.7° सेल्सियस
वडोदरा – 14.4° सेल्सियस
अमरेली – 15.2° सेल्सियस
डीसा – 15.3° सेल्सियस
गांधीनगर – 15.5° सेल्सियस
महुवा – 15.6° सेल्सियस
दीव – 15.8° सेल्सियस
अहमदाबाद – 16.6° सेल्सियस
भावनगर – 16.6° सेल्सियस
पोरबंदर – 16.4° सेल्सियस
वल्लभ विद्यानगर – 17.2° सेल्सियस
सूरत – 18.6° सेल्सियस
वेरावल – 19.8° सेल्सियस
सुरेंद्रनगर – 17.0° सेल्सियस










