
अयोध्या : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें पौधारोपण महाभियान की शुरुआत आज एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचकर किया इस दौरान उन्होंने पहले हनुमानगढ़ पहुंचकर दर्शन पूजन किया और प्रदेश की सुख शांति की कामना की इसके बाद उन्होंने श्री राम लला के दरबार में माथा टेका और दर्शन पूजन करने के उपरांत निकलते समय आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की परिक्रमा कर राम मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और राम दरबार में भी दर्शन पूजन किया।
राम मंदिर न्यास के पदाधिकारी ने उन्हें निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं से अवगत कराया महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
अयोध्या में योगी आदित्यनाथ ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बुधवार को सरयू नदी के किनारे त्रिवेणी वाटिका में बरगद नीम पीपल के पौधे लगाकर इसे भगवान श्री राम,धरती माता, और जन्मदायिनी माता को समर्पित किया। अयोध्या में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ इस अभियान के महत्व पर जोर दिया।
सुबह-सुबह योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक ही दिन में 37 करोड़ से अधिक पौधे लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए तैयार है उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रेरणादायक मार्गदर्शन में पिछले 8 वर्षों में 204 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाये गये जिससे वन क्षेत्र 5 लाख एकड़ और बढ़ गया इसी क्रम में आज एक ही दिन में उत्तर प्रदेश में 37 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है।
राज्य के वार्षिक पौधारोपण अभियान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा 9 जुलाई से शुरू हो रहे पौधारोपण अभियान में हम केवल पौधे नहीं लगाएंगे हम भविष्य रोपेगें हम संस्कार रोपेगें