
Shri Krishna Janmashtami : मथुरा में नटवर नागर का 5252वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि को जीवंत रंगों से सजाया गया है। ठाकुरजी इंद्रधनुषी पोशाक पहनेंगे। कंस के कारागार को चांदी से सजाया गया है और पुष्प बंगला तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा पहुंचे हैं और श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। उन्होंने श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
नटवर नागर के 5252वें जन्मोत्सव का उत्साह पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार रात 12 बजे, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कंस के कारागार में लाला का प्राकट्य होगा। जन्मस्थान भी अद्भुत रंगीन सजावट से सजा है। इस अवसर पर ठाकुरजी मेघधनु (इंद्रधनुषी रंग की) पोशाक धारण करेंगे।
इस आयोजन में इंद्रधनुष के सात रंगों का प्रयोग रेशम, जरी और रत्नों के रूप में किया गया है। कंस की कारागार (गर्भगृह) को 221 किलो चांदी की परत से सजाया गया है। गर्भगृह में पुष्प बंगला भी स्थापित किया जाएगा। मां योगमाया मंदिर में सिंहासन, अस्त्र-शस्त्र और पादुकाएं लगभग 51 किलोग्राम चांदी से बनाई गई हैं। भगवान श्रीकृष्ण को सिंदूर पुष्प बंगला में विराजमान किया जाएगा। जन्मोत्सव के दौरान सिंदूर की झलक देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़े : पत्नी से बातचीत नहीं कर रहा था पति, ससुराल वालों ने दामाद को खंबे से बांधा, पुलिस ने छुड़ाया