सीएम मोहन यादव की PWD समीक्षा: जबलपुर–ग्वालियर को मिलेगा मेट्रोपॉलिटन दर्जा

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रालय में लोक निर्माण विभाग (PWD) की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विकास, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक प्रगति की रीढ़ हैं। इसी सोच के साथ राज्य सरकार “हर सड़क, हर पुल, हर परियोजना—जनता के जीवन को सरल और सुरक्षित बनाना” के संकल्प पर कार्य कर रही है पिछले दो वर्षों में विभाग ने गति, गुणवत्ता, पारदर्शिता और तकनीकी नवाचार के नए मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने “लोक निर्माण से लोक कल्याण” की भावना को धरातल पर उतारने के लिए विभाग की सराहना की और सभी परियोजनाओं को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

जबलपुर और ग्वालियर भी बनेंगे मेट्रोपॉलिटन सिटी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों व आसपास के इलाकों में राजमार्गों का घनत्व बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही जबलपुर और ग्वालियर को भी मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र घोषित किया जाएगा ताकि समग्र शहरी विकास को बढ़ावा मिल सके।

ग्रीन बिल्डिंग व पर्यावरण समन्वय पर जोर

डॉ. यादव ने कहा कि अधोसंरचना विकास को पर्यावरणीय संतुलन के साथ आगे बढ़ाया जाए। भवन निर्माण में ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट, सूर्य प्रकाश, हवा और प्राकृतिक ऊर्जा का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा और पानी की बचत आधुनिक विकास का अनिवार्य हिस्सा है।

एक्सप्रेस-वे और ग्रामीण सुविधाओं का समन्वय

सीएम ने निर्देश दिए कि नए एक्सप्रेस-वे निर्माण में ग्रामीण सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। जहां आवश्यक हो फ्लाईओवर, अंडरपास और सर्विस लेन शामिल की जाएं। सिंहस्थ–2028 की तैयारियों को प्राथमिकता बताते हुए कहा गया कि प्रस्तावित कार्यों की प्रशासनिक मंजूरी जारी हो चुकी है और दिसंबर के अंत तक कार्य शुरू हो जाएंगे। सभी कार्य जून–2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

लोकपथ ऐप बना जनता का भरोसा

बैठक में बताया गया कि लोकपथ ऐप पर प्राप्त 12,212 शिकायतों में से 12,166 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने ऐप के रियल टाइम अपडेट और व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि ऐप में आगे दूरी, वैकल्पिक मार्ग, पर्यटन स्थल, चिकित्सा सेवाएं, ब्लैक स्पॉट और टोल शुल्क जैसी जानकारी भी जोड़ी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें