CM मोहन यादव का बडा फैसला : देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम से जाना जाएगा ये कॉलेज

भिंड/लहार : मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को भिंड जिले के लहार पहुंचे, जहां उनका स्वागत अत्यंत भव्य तरीके से किया गया। महिलाओं ने रंगोली सजाई, दो किलोमीटर लंबा लाल कारपेट बिछाया गया और एक दर्जन से अधिक बुलडोजरों से फूलों की वर्षा की गई।
सीएम का यह दौरा स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन और 117 करोड़ से अधिक लागत की 50 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के लिए था।

मुख्य घोषणाएं और विकास कार्य

  • लहार में 100 बीघा भूमि पर नया उद्योग लगाने की घोषणा।
  • मछंड और असवार क्षेत्र को नगर पंचायत बनाने की पहल।
  • आलमपुर के शासकीय महाविद्यालय का नाम देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर होगा।

मुख्यमंत्री ने लहार में शहरी विकास, स्वास्थ्य और सड़क परियोजनाओं से संबंधित विकास कार्यों की नींव रखी और कहा कि, “ये परियोजनाएं भिंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में विकास और समृद्धि के नए रास्ते खोलेंगी।”

इतिहास से जुड़ा शिक्षा का नया अध्याय

सीएम ने आलमपुर कस्बे के कॉलेज को देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर करने का ऐलान किया, जिसका संबंध होल्कर राजवंश और मल्हारराव होल्कर की विरासत से जोड़ा गया। यह घोषणा क्षेत्रीय गर्व और ऐतिहासिक चेतना को नई दिशा देने की पहल मानी जा रही है।

रंगोली, फूल और स्वागत समारोह

सीएम के आगमन पर लहार में स्वागत की अभूतपूर्व तैयारियां देखने को मिलीं। महिलाओं ने रंगोली से सजे मार्ग तैयार किए, और जेसीबी से फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया।
इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा,
“सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए सरकार मध्य प्रदेश के हर जिले में विकास की नई गाथा लिख रही है।”

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

जो सिंदूर मिटाने चले थे वो मिट्टी में मिल गए : पीएम मोदी आसमान में अटकी indigo फ्लाइट पायलट ने लाहौर ATC से मांगी अनुमति 68 की उम्र में नाक से बांसुरी बजाकर रचा इतिहास समग्र पिछडापन सूचकांक तैयार करेगी तेलंगाना सरकार सेना में किस पद पर है आप मोदी जी…