भाजपा प्रदेश कार्यालय से ‘वंदे मातरम @150’ अभियान का सीएम मोहन यादव ने किया शुभारंभ

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित कर ‘वंदे मातरम @150’ अभियान का शुभारंभ किया। तत्पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने स्वदेशी का संकल्प सामूहिक रूप से दिलाया। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, राजेन्द्र सिंह राजपूत, सुश्री राजो मालवीय, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, अजा मोर्चा के प्रदेश पकंज टेकाम, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, वरिष्ठ नेत्री सीमासिंह जादौन, पूर्व विधायक धु्रवनारायण सिंह, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें