CM मोहन यादव ने सागर जिले में सड़क हादसे में 4 जवानों की मौत पर जताया दुख

भाेपाल : मध्य प्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे 44 पर मालथौन-बांदरी के बीच बुधवार तड़के सड़क हादसे में मुरैना बीडीएस के चार जवानों की मौत हो गई, जबकि एक जवान घायल है। सभी जवाना बालाघाट से ड्यूटी कर लौट रहे थे। हादसा तड़के सुबह करीब चार बजे हुआ। एक घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने हादसे में दुख जताया है। उन्हाेंने दिवंगत जवानाें काे श्रद्धांजलि दी है साथ ही घायल के शीघ्र स्वस्थ हाेने की कामना की है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने बुधवार सुबह साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर अपने शाेक संदेश में कहा- आज सागर जिले में सुबह नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी कर लौट रहे 4 पुलिसकर्मियों का एक भीषण सड़क दुर्घटना में निधन होने का समाचार हृदयविदारक है। हादसे में दिवंगत पुलिसकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायल पुलिसकर्मी शीघ्र स्वस्थ हो।

बता दें कि ये बम एंड डॉग स्क्वॉड की टीम है, जो बालाघाट से सुरक्षा जांच के लिए तैनात थी। ड्यूटी के बाद ये वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन की ट्रक से आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें सवार चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें