सीएम मोहन यादव ने मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के नागरिकों को दी बधाई

भाेपाल, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम का आज गुरुवार काे स्थापना दिवस है।‌ दोनों राज्यों का गठन 20 फरवरी, 1987 को हुआ था।‌ इसी के साथ यह दोनों भारत के 23वें और 24वें राज्य बने थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने दोनों राज्यों के लोगों को बधाई दी है, साथ ही दोनों राज्यों की प्राकृतिक सुंदरता और लोगों की शानदार प्रतिभा की सराहना की।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर मिजाेरम राज्य के स्थापना दिवस पर अपने शुभकामना संदेश में कहा अनूठी संस्कृति और जीवनशैली के माध्यम से सभी का हृदय जीतने वाले मिजोरम के नागरिकों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई।प्राकृतिक सौंदर्य व सांस्कृतिक विरासत को सहेजे हुए राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे, मेरी शुभकामनाएं।

एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ यादव ने अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर कहा अपार प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस की राज्य के नागरिकों को हार्दिक बधाई।माननीय मुख्यमंत्री श्री@PemaKhanduBJPजी के नेतृत्व में राज्य प्रगति पथ पर गतिमान रहे, नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं सफलता की उत्तरोत्तर वृद्धि हो, यही कामना करता हूं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

जब मनोज कुमार ने सरकार से पंगा, बैन हो गई थी फिल्में आँखों के साथ आवाज से भी जादू करती है मोनालिसा मैं अपनी जिंदगी की लड़ाई हार गया : धर्मात्मा निषाद विवाह के लिए बना खाना ट्रैफिक जाम में फंसे यात्रियों को खिलाया चाय के हैं शौकीन तो अब पीते-पीते घटाएं वजन