
- मई माह से आठवीं बार सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में महराजगंज ने बाजी मारी, यूपी के 74 नामचीन जिलों को चौंकाया
- डीएम ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दी बधाई
- जनपद महाराजगंज ने बनाया इतिहास,राजस्व एवं विकास कार्यक्रमों की संयुक्त रैंकिंग (मई 2025) में प्रदेश में टॉप पर
महराजगंज। यह सही है यदि मन में लगन है और दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा, तो निश्चित रूप से मंजिल की राह आसान हो जाती है। यह कर दिखाया है कि महराजगंज के नवागत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा।जिनके नेतृत्व में सीएम डैशबोर्ड 2025 की रैंकिंग में आठवीं बार यूपी के नामचीन 75 जिलों में महराजगंज जनपद को पहले नंबर के खिताब से नवाजा गया। इस कामयाबी को जिलास्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उत्साह से लबरेज हुए हैं। कर्मठ और ईमानदार जिलाधिकारी ने अब 2025 सीएम डैशबोर्ड की प्रतिस्पर्धा में नंबर एक बनें रहने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है।
महराजगंज जनपद में संचालित योजनाओं और परियोजनाओं को मुकाम तक पहुंचाने के लिए खांका खींच दिए हैं। जनपद महराजगंज को विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मई 2025 माह के लिए जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में महराजगंज को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिग में जनपद ने आठवीं बार पहला स्थान प्राप्त करने पर खूशी जाहिर की है। उन्होंने जनपद के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 08 बार शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में 08 बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना निश्चित रूप से जनपद के लिए विशेष उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हम सबको इस रैंकिंग से संतुष्ट होने के बजाय और बेहतर करने का प्रयास करना होगा ताकि लोगों तक योजनाएं प्रभावी तरीके से पहुंच सकें।
उन्होंने कहा कि शासन एवं मुख्यमंत्री की मंशा है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। हम सभी लोगों को इसी मंशा के अनुरूप कार्य करना है। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि जनपद अबतक इस मंशा के अनुरूप कार्य करने में सफल रहा है। डीएम ने कहा कि इस उपलब्धि के बाद भी कई क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है और सम्बन्धित अधिकारियों से अपेक्षा है जहां प्रदर्शन अपेक्षित नही हुआ है,उनमें सुधार योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित सुधार करेंगे।
सीएम डैशबोर्ड को सितंबर 2023 से आरंभ किया गया, जिसके दो घटक राजस्व एवं विकास हैं। दोनों घटकों के विभिन्न योजनाओं की प्रगति सीएम डैशबोर्ड पर विभागवार और ज़िला स्तर पर प्रदर्शित किया जाता है। इसमें कई डेटा स्रोतों को एक जगह इकट्ठा किया जाता है और प्राप्त डेटा का तेज़ी से विश्लेषण कर,रुझानों को आसान ढंग से और वास्तविक समय में प्रदर्शित किया जाता है। यह डेटा को वस्तुनिष्ठ तरीके से दिखाता है,डेटा को समय-समय पर अपडेट करता रहता है।
सीएम डैशबोर्ड के मई माह की रिपोर्ट में विकास से संबंधित ग्राम्य विकास,चिकत्सा विभाग, पंचायतीराज,पशुपालन, कृषि,उद्यान, ऊर्जा, पर्यटन आदि की विभिन्न योजनाओं को सम्मिलित किया गया। जबकि राजस्व से संबंधित राजस्व, आबकारी, राज्य कर, नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन, परिवहन सहित विभिन्न विभागों की अलग–अलग योजनाएं/परियोजनाएं सम्मिलित हैं।सीएम डैशबोर्ड के मई 2025 माह की रैंकिंग में जनपद महराजगंज को विकास और राजस्व की संयुक्त रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान मिला।अगस्त 2024 की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद को विकास विभाग द्वारा संचालित कुल 60 योजनाओं में जनपद को ए ग्रेड और 03 योजनाओं में बी ग्रेड व 02 योजन में सी ग्रेड प्राप्त हुआ।
इसी प्रकार राजस्व विभाग द्वारा संचालित 32 योजनाओं में ए ग्रेड और 05 में भी ग्रेड और 06 में सी ग्रेड प्राप्त हुआ।सीएम डैशबोर्ड में शामिल योजनाओं/परियोजनाओं की समीक्षा जिलाधिकारी ने स्वयं माह में 02 बार संबंधित विभागाध्यक्षों के साथ की जाती है। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी ने अलग–अलग योजनाओं की समीक्षा संबंधित विभाग के साथ की जाती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों का समूह बनाकर एक नोडल अधिकारी के द्वारा समूह के सभी विभागों को प्रदर्शन सुधारने हेतु जरूरी सहयोग और समन्वय सुनिश्चित किया जाता है, ताकि योजनाओं के संदर्भ में पोर्टल पर समय से सटीक डाटा फीडिंग सुनिश्चित किया जा सके।
मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने इस उपलब्धि को सामुहिक प्रयास और जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन सभी विभागों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।अपर जिलाधिकारी ने जनपद वासियों और प्रशासनिक टीम को बधाई दी।
दैनिक भास्कर टीम ने इस शानदार उपलब्धि के बारे में आमजन से राय लेनी चाही। लोगो के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। संजय पटेल, सकलैन अहमद,कृष्ण कुमार सिंह, शमशेर अली ने कहा कि यह सब जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के अथक प्रयास से संभव हो पाया है। जनपद वासियों को पूरा विश्वास है कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में महराजगंज जनपद तेजी से विकास की ओर अग्रसर रहेगा। जिलाधिकारी के सटीक निगरानी व कड़े निर्देशो के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने मेहनत की। जिसका लाभ महराजगंज जनपद के सभी लोगों को मिल रहा है।