

हिमाचल प्रदेश में 20-21 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। अब तक 20 से ज्यादा जगह बादल फटने की घटना हो चुकी हैं। अकेले 30 जून की रात मंडी और किन्नौर में 16 जगह बादल फटे थे।
इस मानसून में राज्य में लैंडस्लाइड-बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। 22 से ज्यादा लोग लापता हैं। 40 के करीब मकान पूरी तरह ढह गए हैं। मंडी जिले से बहने वाली ब्यास नदी उफान पर है। राज्य में आज तेज बारिश का रेड अलर्ट है।
मंडी के पास सराज क्षेत्र में बादल फटने के बाद भारी बारिश से पटिकरी पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह तबाह हो गया। घटना के वक्त इसमें 12 कर्मचारी काम कर रहे थे। सभी ने किसी तरह भागकर जान बचाई।
30 जून: किन्नौर में 1, मंडी जिले में 15 जगह बादल फटे
1. किन्नौर
- रकछम में बादल फटा।
2. मंडी जिला-
- थुनाग में 5 जगह- कुथाह, लेसी मोड, रेल चौक, पटीखरी में बादल फटा।
- करसोग में 3 जगह- कुट्टी बाइपास,ओल्ड बाजार, रिक्की में फटा।
- गोहर में 5 जगह- सियांज, बस्सी, तलवाड़ा, केलोधार, बड़ा गोहर में बादल फटा।
- धर्मपुर में 2 जगह- भदराना और स्याठी में बादल फटा।
हिमाचल में बादल फटने के बाद की 5 तस्वीरें…





अन्य राज्यों से बारिश की तस्वीरें…


गोवा में बुधवार को जोरदार बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गोवा के लिए 7 जुलाई तक यलो अलर्ट जारी किया है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण गोवा के धारबंदोरा तालुका में पिछले 24 घंटों में 31.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, उसके बाद फोंडा में 30 मिमी बारिश हुई। उत्तर गोवा के सत्तारी तालुका में 29.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मंडी के पास सराज क्षेत्र में बादल फटने के बाद भारी बारिश से पटिकरी पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह तबाह हो गया। घटना के वक्त इसमें 12 कर्मचारी काम कर रहे थे। सभी ने भागकर जान बचाई।
IMD ने 1 जुलाई को कहा था कि अगले छह से सात दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में भी भारी बारिश की संभावना है।
उत्तराखंड के रामनगर में तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। मानसून के चलते जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व बंद किया गया है। यहां ऑपरेशन मानसून चलाया जा रहा है। हर रोज गश्त की जा रही है। ड्रोन, जीपीएस और मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। राजस्थान के अजमेर में तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भराRamnagar, Uttarakhand: Corbett Tiger Reserve closes during monsoon for safety as rivers swell, halting tourism. Operation Monsoon ensures wildlife protection with daily patrols and advanced tools like drones, GPS, and metal detectors to prevent poaching and illegal entry amid… pic.twitter.com/0fskKm7sVk
— IANS (@ians_india) July 2, 2025
मध्य प्रदेश के शाजापुर में बुधवार सुबह से बारिश जारीAjmer, Rajasthan: Heavy rains in Ajmer’s Peesangan caused flooding in low-lying villages and pond overflows. Continuous downpour brought relief to farmers but led to waterlogging, power outages, and high humidity, affecting daily life while benefiting agriculture in the region pic.twitter.com/CdoB80A3VD
— IANS (@ians_india) July 2, 2025
मध्य प्रदेश: नर्मदा का जलस्तर बढ़ा, भेड़ाघाट में धुआंधार जलप्रपात डूबाShajapur, Madhya Pradesh: Several parts of the district experience moderate rainfall pic.twitter.com/YbcVbup8tJ
— IANS (@ians_india) July 2, 2025
महाराष्ट्र के वसई में बुधवार सुबह से तेज बारिश जारीVIDEO | Madhya Pradesh: Rising Narmada water submerges Dhuandhar Falls in Bhedaghat. Tourists are advised to stay away.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 2, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/I3HbnoG6Gg
तमिलनाडु के त्रिची में मुक्कोम्बू डैम से पानी छोड़ा गयाVasai, Maharashtra: The city experiences heavy rainfall pic.twitter.com/elh4UL9ntx
— IANS (@ians_india) July 2, 2025
त्तर प्रदेश: 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, काशी में गंगा उफनाई#WATCH | Trichy, Tamil Nadu | Drone visuals of 47,000 cusecs of water inflow recorded at Mukkombu Dam (Upper Anicut) as of this morning following the release of Kaveri water from the Mettur Dam for irrigation in the Delta districts.
— ANI (@ANI) July 2, 2025
Of this, 24,700 cusecs is being released into… pic.twitter.com/nNhsd73xRm

यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। अभी इससे राहत मिलने वाली नहीं है। आज भी 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 38 जिलों में बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है- अगले 6 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।