उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, धराली में आई भीषण बाढ़ ; कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बाढ़ की चपेट में आकर 20 से 25 होटल और होमस्टे पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय निवासी राजेश पंवार ने बताया कि खीर गंगा के जलग्रहण क्षेत्र में कहीं बादल फटने की वजह से यह विनाशकारी बाढ़ आई है। इस भीषण आपदा के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है।

हर्षिल-धराली क्षेत्र में अति वृष्टि और बादल फटने से उत्पन्न आपदा की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए टीमें भी तत्काल रवाना कर दी गई हैं। सरकार और प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। आपदा की इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता और तत्परता के साथ जुटा हुआ है।

इस हादसे पर पीएम मोदी ने x पर ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की हैं –

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें