सितारगंज कल्याणपुर में भूमि पट्टे के नियमितीकरण के लिए 2004 का सर्किल रेट मंजूर

देहरादून : कैबिनेट ने सितारगंज के कल्याणपुर में भूमि पट्टे के नियमितीकरण के लिए वर्ष 2004 के सर्किल रेट को मंजूरी दे दी है। इससे कल्याणपुर के सौ से अधिक परिवारों को खासी राहत मिलने की संभावना है। पहले इस भूमि के लिए 2016 का सर्किल रेट तय हुआ था, जिसके अनुसार प्रति एकड़ लगभग 38 लाख रुपये चुकाने होते।

सितारगंज कल्याणपुर में धारचूला और अल्मोड़ा मैग्नेसाइट के विस्थापितों को भूमि पट्टा दिया गया था। इस भूमि पर भूमिधरी का अधिकार देने के लिए लंबी कवायद की गई। जुलाई 2025 में नियमितीकरण के लिए सर्किल रेट वर्ष 2016 के हिसाब से तय किया गया था, लेकिन यह राशि बड़ी होने के कारण लोगों के लिए भारी पड़ रही थी।

अब सरकार ने 2004 के हिसाब से सर्किल रेट लागू करने का निर्णय लिया है। इससे प्रति एकड़ राशि में आधे से अधिक की राहत मिलने का अनुमान है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि लोगों को राहत देने के लिए लंबे समय से प्रयास चल रहे थे। उन्होंने कहा कि 2016 के हिसाब से सर्किल रेट देना मुश्किल था, लेकिन अब सरकार ने उनकी परेशानी को समझते हुए 2004 के हिसाब से सर्किल रेट तय किया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें