रक्षक ही बन गए भक्षक! पुलिस से मदद मांगने गई थी, कांस्टेबल और होमगार्ड ने किया गैंगरेप, दोनों गिरफ्तार

Chittoor Gangrape : आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां मदद का झांसा देकर पुलिसकर्मी और होमगार्ड ने एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया है। घटना पुंगनूर थाना क्षेत्र की है, जिसकी पीड़िता की उम्र करीब 28 साल है।

महिला का आरोप है कि कांस्टेबल उमाशंकर और होमगार्ड किरण कुमार ने उसे नशीला पदार्थ मिलाकर एक पेय में मिलाया और उसके बाद कई बार उसके साथ बलात्कार किया।

इसके अलावा आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वे उसके तीनों बच्चों को मार डालेंगे। महिला ने बताया कि होमगार्ड ने उसे बार-बार फोन कर परेशान किया। उसने कई पुलिस थानों में शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन लगभग दो हफ्ते तक उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। मीडिया में जाकर न्याय की गुहार करने पर ही पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता की अपील के बाद, बंगारुपलायम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : Bihar Election 2025 : चिराग पासवान जारी करेंगे LJPR का संकल्प पत्र, गठित की 5 सदस्यीय ड्राफ्टिंग कमेटी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें