उफान पर हैं चित्रकूट की देव गंगा मंदाकिनी नदी, मंदिर का मुख्य मार्ग जलमग्न

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से चित्रकूट की देव गंगा मंदाकिनी नदी उफान पर हैं। मंदाकिनी नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।रामघाट के अधिकाश मंदिर और मुख्य मार्ग जल मग्न हो चुके हैं।

हालात यह है कि रामघाट मुख्य मार्ग पर नावे चल रही है। होटलों में फंसे पर्यटकों को जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षित निकाला गया है। चित्रकूट के अपर जिलाधिकारी उमेश चंद्र निगम और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह रामघाट पहुंच कर मंदाकिनी की बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। अपर जिलाधिकारी उमेश चंद्र निगम ने बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश के चलते चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर है। प्रशासन द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। रामघाट के सभी दुकानों को खाली करा लिया गया है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंदाकिनी में आई बाढ़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। रामघाट में भारी सुरक्षा बल को तैनात कर लोगो को बाढ़ प्रभावित इलाकों से हटाने का काम किया जा रहा है।अभी तक चित्रकूट में बाढ़ से किसी प्रकार की जनहानि की कोई खबर नहीं है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत जो लोकसभा जीतता है विधानसभी जीतता है संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु