
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर सेवा और सुशासन के रूप में मना रही है। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियां को गिनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ने की और संचालन जिला उपाध्यक्ष ने किया।
मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार में 11 वर्ष में निश्चित रूप से विकसित भारत का अमृत काल के रूप में हम सब देख रहे है, भारत आज विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बना और मोदी जी नेतृत्व में बेमिसाल 11 वर्ष पूर्ण किये हैं। उन्होंने कहा कि भारत में विश्व का सबसे ऊंचा चिनाब ब्रिज बनाने का कार्य अगर किसी ने किया तो वह मोदी जी की सरकार है।
हम सबने देखा कि किस प्रकार एक सोची समझी रणनीति के तहत पुलवामा में धर्म पुंछ कर वेरहम देशवासियों को मौत के घाट उतारने का कार्य किया और बहनों का सिन्दूर उजाड़ने का कार्य किया। उसके बाद हमारे देश की अद्भुत सेना के पराक्रम ने अपना वर्चस्व दिखाते हुए पाकिस्तान के घर में घुसकर उनके आतंकवादी ठिकानों को उड़ाया।
विशिष्ट अतिथि संजय सिंह गंगवार राज्य मंत्री गन्ना ने कहा कि 2014 से पहले देश की स्थिति क्या थी और आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं मोदी जी के कुशल नेतृत्व से भारत अपना लोहा मनवा रहा है, निश्चित रूप से आगे भी इसी प्रकार गरीब कल्याण की कार्य योजनाएं देश की जनता को समर्पित किए जायेंगे। साथ ही जिला प्रभारी गुलशन आनन्द,जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह,बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा,पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत,जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरभाग सिंह ने भी संबोधित किया।
इस दौरान अनुराग अग्निहोत्री जिला मंत्री भाजपा, अधिवक्ता में धीरेन्द्र मिश्रा,आनन्द मिश्रा,हर्षवर्धन पांडे,राजवीर सिंह, डॉ लक्ष्मीकांत दीक्षित,डॉ अनुरिता सक्सेना,डॉ अनिल सक्सेना,गीता मिश्रा,अमिताभ त्रिपाठी,लेखराज भारती, दिनेश पटेल, स्वतंत्र देवल जिला मीडिया प्रभारी, महादेव ग्यान, राजेंद्र कश्यप,स्वतंत्र देवल, अविनाश मिश्र,मनोज मिश्रा,इन्द्रेश चौहान, श्याम बिहारी भोजवाल, विपिन मिश्रा आदि मौजूद रहे।