चीन ने एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम, बना डाली दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग; मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

Tianshan Shengli Tunnel : चीन ने अपने शिनजियांग प्रांत में तियानशान शेंगली सुरंग का निर्माण साल 2020 में शुरू किया था। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को चीन ने लगभग 6.6 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत से पूरा किया है। इस सुरंग का उद्घाटन कर इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया है, जो अब दुनिया की सबसे लंबी तियानशान शेंगली सुरंग के रूप में पहचानी जा रही है। यह सुरंग लगभग 22.13 किलोमीटर लंबी है और उत्तर-पश्चिम चीन के उइगर क्षेत्र में स्थित सेंट्रल तियानशान पहाड़ के नीचे से गुजरती है।

चाइना कम्युनिकेशंस कंस्ट्रक्शन कंपनी के चेयरमैन सोंग हैलियांग के अनुसार, इस सुरंग ने दो विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने कहा कि यह दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग है और इसमें किसी भी हाईवे टनल की तुलना में सबसे गहरी वर्टिकल शाफ्ट मौजूद है। इस नई इंजीनियरिंग उपलब्धि के कारण चीन ने अपनी सड़क यातायात व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

इस परियोजना के तहत बनाई गई यह सुरंग यात्रा को काफी आसान बना रही है। उत्तर-पश्चिम चीन के शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र में केंद्रीय तियानशान पर्वतों से होकर गुजरने वाली इस सुरंग का निर्माण शुरू होने के बाद से अब तक, पहाड़ी इलाकों की कठिनाइयों और लंबी यात्रा में भारी कमी आई है। पहले यह यात्रा घंटों लगती थी, लेकिन अब मात्र 20 मिनट में पूरी हो जाती है।

सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, यह सुरंग G0711 उरूमकी-युली एक्सप्रेसवे का एक अहम हिस्सा है, जो शुक्रवार (26 दिसंबर, 2025) से चालू हो गया है। यह एक्सप्रेसवे शिनजियांग के उत्तर और दक्षिण में स्थित शहर समूहों को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण ट्रांसपोर्ट लिंक है, जो सिटी क्लस्टर के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाता है।

तियानशान पर्वतमाला, जो लगभग 2,500 किलोमीटर फैली हुई है, केंद्रीय शिनजियांग में स्थित है और यह प्रांतीय राजधानी उरूमकी को कोरला से अलग करती है। इस एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद, उरूमकी और कोरला के बीच यात्रा का समय पहले के लगभग 7 घंटे से घटकर अब लगभग साढ़े तीन घंटे रह गया है।

यह सुरंग 16 प्रमुख जियोलॉजिकल फॉल्ट जोन से होकर गुजरती है, जो इसकी इंजीनियरिंग की जटिलता को दर्शाता है। तियानशान पर्वत श्रृंखला के भीतर से गुजरने वाली इस सुरंग की लंबाई 22 किलोमीटर से अधिक है, और इससे पहले इस क्षेत्र में यात्रा में घंटों का समय लगता था। अब वही सफर मात्र 20 मिनट में पूरा हो जाता है, जो चीन की इंजीनियरिंग की एक बड़ी उपलब्धि है।

यह भी पढ़े : भाजपा पार्षद के पति पर लगा रेप का आरोप, पीड़िता को धमकाकर बोला- ‘मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता’; Video वायरल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें