मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कान्हा संग मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

Image result for मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कान्हा संग मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

गोरखपुर । पूरे देश में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व गोरखपुर में कान्हा और बाल गोपियों संग मनाया। इस दौरान सीएम योगी ने बाल रूप में राधा और कृष्ण बने बच्चों की हौसलाअफजाई भी की। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर गोरखनाथ मंदिर परिसर श्रीकृष्ण के भजन और सोहर से गूंज उठा।
Image result for मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कान्हा संग मनाई कृष्ण जन्माष्टमी
इस दौरान आकर्षक भेषभूषा में आए बच्चों ने सत्यभामा का घमंड और लव-कुश पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। बच्चों की इस मनोहारी प्रस्तुति को सभी ने सराहा। कार्यक्रम की शुरुआत विभा सिंह ने भजन से की। इसके बाद नूपुर सरकारी, अवंतिका दुबे और अनिता सिंह ने भी श्रीकृष्ण चरित्र पर भजन गाया।
इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के गर्भ गृह में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर पूजा की। भगवान श्रीकृष्ण का गर्भगृह में जन्म होने के बाद ढोल-नगाड़े और झाल की आवाज के बीच गर्भगृह का दरवाजा खोल योगी आदित्यनाथ बाहर आए। उन्होंने अपने हाथों में उठाए भगवान श्रीकृष्ण को झूले पर श्रद्धाभाव से बिठाया और झूला झूलाया।
Image result for मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कान्हा संग मनाई कृष्ण जन्माष्टमी
गोरखपुर हुआ कृष्णमय, उल्लास में डूबे नगरवासी
कृष्ण के जन्म लेते ही पूरा नगर कृष्ण के रंग में सराबोर हो गया। राधा-कृष्ण की गूंज हर तरफ सुनाई दे रही थी। नगर में मेले का माहौल था। पूरा शहर कृष्ण की झांकियों को देखने के लिए मंदिरों और अन्य स्थलों पर उमड़ा नजर आया। पर्व की खुशियों के बीच सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने चौकसी भी कर रखी थी ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो सके।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें