
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संसद भवन पर हुए आतंकी हमले की बरसी पर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हमारे पराक्रमी सुरक्षाकर्मियों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया और आतंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया।
देश के स्वाभिमान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों पर पूरा देश सदैव गौरवान्वित रहेगा। उन्होंने स्मरण किया कि 24 वर्ष पहले, 13 दिसंबर 2001 को हुए आतंकी हमले में संसद की रक्षा करते हुए कई वीर सुरक्षाकर्मियों ने सर्वोच्च बलिदान दिया।
आज पूरा देश उन शहीदों और सुरक्षाकर्मियों को नमन कर रहा है, जिनके साहस और त्याग ने देश की सुरक्षा को अभेद्य बनाया। उन्होंने शहीद परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।















