बटद्रवा परियोजना का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, 29 को अमित शाह करेंगे उद्घाटन

नगांव : असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को बटद्रवा का दौरा कर ऐतिहासिक आकाशीगंगा नदी के तट पर निर्मित हो रही बटद्रवा परियोजना का निरीक्षण किया। बटद्रवा परियोजना का औपचारिक उद्घाटन आगामी 29 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया जाएगा।

आज निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने उन्हें परियोजना के विभिन्न घटकों, चल रहे कार्यों और तय समयसीमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह परियोजना क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटकों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के विकास को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है।

यह परियोजना पूर्ण होने के बाद असम में धार्मिक आस्था और विरासत पर्यटन के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें