मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री धामी, लोगों से जाना हालचाल

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले और आम नागरिकों, पर्यटकों व स्कूली बच्चों से मिलकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पंत पार्क में नयना देवी मंदिर गेट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और इसे जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बुधवार को नैनीताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी सुबह 7 बजे एटीआई से पंत पार्क तक पैदल भ्रमण पर निकले। रास्ते में उन्होंने पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। पंत पार्क पहुंचकर मुख्यमंत्री ने मानसखंड मिशन के तहत नयना देवी मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने बताया कि मंदिर को भव्य स्वरूप देने के लिए 11 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने डीएसए मैदान के सुधार, बलिया नाला और ठंडी सड़क क्षेत्र में भूस्खलन सुरक्षा कार्यों की भी जानकारी संबंधित विभागों से ली और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए फड़ में चाय बनाई और सबके साथ चाय की चुस्कियों के बीच संवाद किया। उन्होंने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी रैन बसेरों में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान सीएससी चन्द्र शेखर रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजुनाथ टीसी सहित अन्य अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें