
चंडीगढ़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले के गवाह पूर्व एसएचओ अंग्रेज सिंह का निधन हो गया है। शुक्रवार को मूसेवाला केस में उनकी गवाही थी लेकिन वह तबियत खराब होने के कारण कोर्ट में पेश नहीं हो सके। इस बीच देर शाम उनका निधन हो गया। पूर्व थाना प्रभारी अंग्रेज सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को अदालत में पेश नहीं होने पर इस केस की सुनवाई चार जुलाई तक स्थगित करते हुए पुलिस अधिकारी को पेश होने के लिए कहा गया था। 29 मई 2022 को जब मूसेवाला का कत्ल हुआ था, तब अंग्रेज सिंह थाना सीटी के एसएचओ थे। घटना की सूचना मिलते ही
ये भी पढ़े – चंडीगढ़ : पठानकोट में खेत से मोर्टार बरामद
सबसे पहले अंग्रेज सिंह मौके पर पहुंचे थे। पुलिस अधिकारी के निधन के बाद मूसेवाला केस में अब नया मोड़ आ गया है।