चकराता: युवा लोक कलाकार दिनेश भट्ट का निधन

चकराता। ‌जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के चकराता तहसील के खनाड़ निवासी सुप्रसिद्ध गीतकार दिनेश भट्ट का गुरुवार देर रात बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन से उनके पैतृक गांव खनाड़ और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

दिनेश भट्ट पिछले कई महीनों से बीमार थे। स्वामी राम हिमालयन हॉस्पिटल, जौलीग्रांट में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उन्होंने 200 से अधिक जनजातीय क्षेत्र की लोक संस्कृति पर आधारित गीत लिखे थे, जो जौनसार बावर के दर्जनों नामी लोक गायकों द्वारा गाए गए हैं।

उनके योगदान को याद करते हुए शुक्रवार को उनके पैतृक गांव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें जौनसार बावर के समस्त कलाकार और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंतिम विदाई में शामिल प्रमुख लोगों में डॉ. नंदलाल भारती, सनी दयाल, सचिन वर्मा, अमर सिंह चौहान, दिनेश चौहान, और केसर खन्ना शामिल थे। उनके निधन पर ब्लॉक प्रमुख चकराता निधि राणा, जिला पंचायत सदस्य मीरा जोशी, छावनी परिषद सदस्य अनिल चांदना, और व्यापार मंडल अध्यक्ष केशर सिंह चौहान ने भी दुख व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत जो लोकसभा जीतता है विधानसभी जीतता है संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु रिलीज से पहले जानकी फिल्म देखेंगे केरल हाईकोर्ट के जज हरियाणा रोडवेज बस के सामने लहराई पिस्तौल…