
Canada Plane Crash : कनाडा के पीयरसन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया। लैंडिंग के समय डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान पलट गया। यह हादसा बर्फीली जमीन पर प्लेन लैंडिंग कराने के दौरान हुआ। विमान में 76 यात्री सवार थे। जिसमें 19 यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
बता दें कि एयरपोर्ट ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है कि मिनियापोलिस से डेल्टा की उड़ान के बाद लैंडिंग के करते समय विमान दुर्घटनाग्रस्त (Canada Delta Airlines Plane Crash) हो गया। जिसमें 76 यात्री सवार थे। हादसे में 19 यात्रियों के साथ चार चालक दल के सदस्य घायल हैं।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में 19 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि अन्य सात को हल्की चोटें आई हैं।















